फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और बसपा ने बंद कर दीं 29 चीनी मिलें, 11 को कौड़ियों के भाव बेचा

विज्ञापन
रामकोला विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सपा और बसपा ने बंद कर दीं 29 चीनी मिलें, 11 को कौड़ियों के भाव बेचा
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज चीनी मिल के यार्ड में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
बोले-अखिलेश ने कहा था टीका मत लगवाओ, खुद चुपके से जाकर लगवा लिया
रामकोला (कुशीनगर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बसपा और सपा ने अपने शासनकाल में प्रदेश की 29 चीनी मिलों को बंद कर दिया। 11 चीनी मिलों को कौड़ियों के भाव बेचा। जबकि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने 11 चीनी मिलें चलवाईं।
जेपी नड्डा मंगलवार को लक्ष्मीगंज चीनी मिल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। संबोधन की शुरुआत में कहा कि रामकोला की धरती को नमन करता हूं। भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जिताएंगे, तो योगी और मोदी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस देश के गरीबों का खाता बैंकों में नहीं खुलता था। अब उनके गारंटर नरेंद्र मोदी हैं। उसी खाते में मोदी रकम भेजते हैं। उन्होंने कोरोना संकटकाल में 20 करोड़ रुपये बहनों के खाते में भेजा। राजीव गांधी बोलते थे कि केंद्र से रकम चलता है, तो वह बंट जाता है। मोदी ने ऐसी व्यवस्था की है, जिससे गरीबों के खाते में सीधे रकम जाता है। आज घर की मालकिन महिला है। किसान सम्मान निधि में हर साल रकम मिल रहा है। किसानों के लिए सिर्फ मोदी ने काम किया है। 10 करोड़ रुपये किसानों के खाते में सिर्फ मोदी ने भेजा।
विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से गरीबों का इलाज मुफ्त हुआ है। 11 करोड़ इज्जत घर मोदी ने बनवाया है। आजकल की गृहिणियां टक से लाइटर जलाकर गैस जलाती हैं और खाना बनाती हैं। पहले बीमारी आती थी, तो ज्यादा लोग भुखमरी से मरते थे, लेकिन मोदी ने किसी को भूखे पेट सोने नहीं दिया। अखिलेश ने कहा था कि टीका मत लगवाओ, जबकि खुद चुपके से जाकर टीका लगवा लिया।
‘पहले आजम, मुख्तार और अतीक दनदनाते थे’
जेपी नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले आजम खान, मुख्तार और अतीक दनदनाते थे। अखिलेश ने आंख पर पट्टी बांधकर इन्हें छोड़ रखा था। योगी के आने के बाद ये सब जेल में गिल्ली-डंडा खेल रहे हैं। योगी ने एटीएस का सेंटर खोला। यूपी में अब कोई दंगा नहीं होगा। अब हर वर्ग अपना त्योहार मनाता है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए गोरखपुर में बम विस्फोट करने वाले
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 22 मई को गोरखपुर में बम फूटा था। इसका जिम्मा आतंकी संगठन ने लिया। आजमगढ़ और मऊ के रहने वाले दो व्यक्ति पकड़े गए थे। दोनों ने कबूल किया कि देश के कई और स्थानों पर ब्लास्ट किया था। ऐसे कुख्यात अपराधियों का 26 अप्रैल 2012 को अखिलेश यादव ने मुकदमा वापस लेने का प्रयास किया। कोर्ट ने केस वापस नहीं लेने दिया। कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री कैसे बनाया जाए। रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने हमला किया। यूपी की पुलिस और एनआईए ने मिलकर बिहार के रहने वाले शहाबुदीन को पकड़ा। अखिलेश ने इन्हें भी छुड़वाने का काम किया।
जेपी नड्डा ने कहा कि अहमदाबाद बम ब्लास्ट का फैसला आया, जिसमें एक आतंकी ऐसा है, जिसकी तस्वीर अखिलेश के साथ है।
‘जनता की अंगुली में बहुत जान है...’
नड्डा ने कहा कि भाजपा काम करने वाली पार्टी है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। जनता की अंगुली में बहुत जान है। कमल का बटन दबाइए, भाजपा को जिताइए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें