फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन युवकों को एसओजी ने हिरासत में लिया

Fri, 30 May 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुर्कहा गांव के एक सिम विक्रेता समेत तीन युवकों को एसओजी ने हिरासत में लिया है। जांच के दौरान इनके साइबर अपराध में शामिल होने की बात सामने आई है। पूछताछ में उन्होंने कई अहम जानकारी दी है। इसके आधार पर टीम काम कर रही है। सब कुछ ठीक रहा तो साइबर अपराध में शामिल एक गैंग का जल्द ही भांडाफोड़ हो सकता है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कहा और पकड़ी बृजलाल के तीन युवकों को एसओजी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में युवकों ने बताया कि साइबर अपराध, बैंक खाते से फर्जी तरीके से रकम की निकासी करते हैं। पुलिस की मानें तो कुछ ही समय में इनकी संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है। अचानक इन लोगों और इनसे जुड़े नेटवर्क के लोगों के बैंक अकाउंट में असामान्य लेनदेन होना पाया गया है।
पूछताछ के बाद मिलने वाली जानकारी के आधार पर घटना का पर्दाफाश करने की कोशिश में एसओजी जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि एसओजी किसी मामले में युवकोें को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें