फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरोपी के परिवार के एक सदस्य को छोड़ने के बाद पुलिस ने फिर उठाया

Fri, 30 May 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू (देवरिया)। खजुरी करौता मठकेशोराम में नौ दिन पहले आई बरात में शामिल कुशीनगर के युवक तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के परिवार के एक सदस्य को पूछताछ कर छोड़ने के बादर दोबारा उसे उठाया है।
विज्ञापन

वारदात में अब तक पुलिस ने दो नामजद आरोपी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए गए आरोपियों से पुलिस में कुछ अहम सुराग हाथ लगने के बाद अब नकाबपोश को पकड़ना पुलिस के लिए आसान हो गया है। पुलिस की टीमें नकाबपोश की धड़पकड़ के लिए कुछ चिह्नित ठिकानों पर दबिश देने निकल चुकी हैं। हालांकि, पुलिस इससे इन्कार कर रही है। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरि के बेटे मनीष गिरि की बरात बृहस्पतिवार की रात को खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के मठकेशोराम निवासी अनिल गिरि के यहां आई थी। बरात में दूल्हे के पिता के करीबी रहे गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव भी पहुंचे थे।
तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की भोजन करते समय नकाबपोश ने पीछे से आकर उनकी कनपटी पर असलहा सटा ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं थीं।
राजन की हत्या के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को वारदात के दिन सुबह ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने फिर दो और संदिग्धों को उठाया। पूछताछ के बाद एक को छोड़ दिया था। सूत्रों का कहना है कि नामजद आरोपी रणधीर निषाद, पप्पू भारती और अन्य एक से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करनी शुरू की तो आरोपियों ने अपना मुंह खोला।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ नकाबपोश को बेनकाब करने का अहम सबूत मिल गया है, जिसकी बदौलत पुलिस टीमें उसकी धड़पकड़ के लिए कुछ चिह्नित ठिकानों पर दबिश देने निकल चुकी हैं। जल्द ही पुलिस नकाबपोश को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें