फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चलती रोडवेज बस से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी

Tue, 28 Jul 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बस में लगी आग
विज्ञापन
सुकरौली। गोरखपुर से तमकुही रोड जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस में सोमवार रात करीब नौ बजे सुकरौली के पास धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

बस में करीब 35-40 यात्री सवार थे। इंजन के पास से धुआं उठता दिखते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों ने खिड़की से कूदने की कोशिश भी की। चालक ने बस को सड़क किनारे रोक दिया। यात्रियों को उतार लिया गया। चालक और परिचालक ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना परिवहन निगम को दी गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हुई।
परिवहन निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दूसरी बस की व्यवस्था की और सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक रवाना कराया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि प्रथम दृष्टया बस के इंजन या किसी तकनीकी खराबी के कारण धुआं निकलने की आशंका है। मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें