फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी रफ्तार से परिषदीय विद्यालयों में चल रहा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
धीमी रफ्तार से परिषदीय विद्यालयों में चल रहा नामांकन
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 3,411 बच्चों का दाखिला कराने का लक्ष्य
22 अप्रैल तक 1,223 बच्चों का ही हुआ नामांकन
कसया(कुशीनगर)। ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की रफ्तार गति नहीं पकड़ पा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने एक से 30 अप्रैल के बीच विद्यालयों में 3,411 नए नामांकन करने का लक्ष्य रखा है। अब तक 1,223 छात्र-छात्राओं का ही नामांकन हो सका है।
बेसिक शिक्षा विभाग प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चला रहा है। इसके लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद इसका असर कसया ब्लॉक में नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

कसया ब्लॉक को दिए गए लक्ष्य को पूरा करने की जिम्मेदारी 174 परिषदीय विद्यालयों की है। क्षेत्र में 24 संविलियन, 32 पूर्व माध्यमिक विद्यालय, 118 प्राथमिक विद्यालय हैं। पूरे ब्लॉक क्षेत्र में 469 शिक्षक, 169 शिक्षामित्र और सात अनुदेशक तैनात हैं। अनुदेशक सिर्फ उच्च प्राथमिक विद्यालय में होते हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या 101 या उससे ऊपर है। फिर भी 3,411 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1,223 छात्र-छात्राओं का ही नामांकन हो सका है।
...
नया शैक्षणिक सत्र 2022-23 एक अप्रैल से आरंभ है। विद्यालय प्रबंध समिति नामांकन बढ़ाने के लिए छह से 14 वर्ष के बच्चों के नामांकन के लिए प्रयत्नशील है। इसके लिए स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जा रही है।
चंद्रभूषण पांडेय, प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा दुर्गा राय
...
विद्यालय प्रबंध समिति के सहयोग से लक्ष्य को पूरा करने का काम किया जा रहा है। अब तक विद्यालय से 57 बच्चे गए हैं। उनकी जगह 60 नए बच्चों का नामांकन हुआ है। भगवंत कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक, संविलियन विद्यालय, कसया
...
नामांकन बढ़ाने के लिए डोर-टू-डोर अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। प्रबंध समिति का सहयोग लिया जा रहा है। पूर्व के बच्चों से एक नए साथी को लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पयोदकांत मिश्र, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, दीनापट्टी
...
बच्चों को नई गतिविधियों से जोड़कर नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। विद्यालयों में नामांकन चल रहा है। तय तिथि तक लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाएगी।
विज्ञापन

राजीव नयन द्विवेदी, प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसहा-2
कोट
नामांकन लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्य को 30 अप्रैल तक पूरा करने की अवधि तय है। नामांकन प्रक्रिया की लगातार समीक्षा की जा रही है।
सत्येंद्र कुमार पांडेय, बीईओ कसया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें