फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चिकन पॉक्स से छह साल के मासूम की मौत, 12 से अधिक बच्चे और बड़े हैं पीड़ित

Thu, 27 Apr 2023 12:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल सिंघापट्टी गांव में बुधवार की देर रात चिकन पॉक्स की चपेट में आने से छह वर्षीय ऋषभ की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। इसी गांव में 12 से अधिक बच्चे और बड़े पीड़ित हैं। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चिकन पॉक्स की चपेट में आने से एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे गांव में डर का माहौल बन गया है। गांव में अभी भी 12 से अधिक बच्चे, युवा और बुजुर्ग पीड़ित हैं।

विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल सिंघापट्टी गांव में बुधवार की देर रात चिकन पॉक्स की चपेट में आने से छह वर्षीय ऋषभ की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। इसी गांव में 12 से अधिक बच्चे और बड़े पीड़ित हैं। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: जमीन की रजिस्ट्री तो करा लेंगे, सुविधा शुल्क दिए बिना जमीन पर नहीं मिलेगा मालिकाना हक
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विकास खंड तमकुही के बिहार खुर्द गांव के बंगला टोले में 12 से अधिक लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। बिहार खुर्द गांव के बंगला टोले में संजय चौहान, माधो सिह, बन्हू प्रसाद, अजय चौहान, सवरू, रामऔतार, राजू गौड, रमेश, विद्या चौहान, बुन्देला, शंभू चौहान सहित 12 से अधिक लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं।

इन लोगों के मुताबिक परिवार में एक व्यक्ति के चिकन पॉक्स होने के बाद से बारी-बारी परिवार के सभी सदस्य इसकी चपेट में आ जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें