पडरौना। जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से मंगलवार को दूध से बनी मिठाइयों के छह नमूने लिए गए। जिन्हें टीम ने जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच टीम लगातार भ्रमण कर खाने-पीने की चीजों की नमूने भर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को विभाग की जांच टीम ने हाटा, कसया और तमकुही में पहुंची, जहां मिठाई की दुकानों पर दूध से बनी मिठाइयों के छह नमूने भरे।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि जिले में त्योहारों को देखते हुए जांच टीम सक्रिय है। दुकानों पर टीम पहुंचकर खाद्य पदार्थों में मिलावट होने के संदेह पर नमूने लिए जा रहे हैं। जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, जहां से जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।