फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गुंडा एक्ट में दो को गिरफ्तार करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण के तहत दो व्यक्तियों पर नोटिस जारी किया है। संबंधित थाना प्रभारियों को उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई सुभाष कुशवाहा और मुगले आलम के विरुद्ध की गई है। सुभाष कुशवाहा सरया खुर्द, थाना तमकुहीराज का निवासी है। मुगले आलम विशुनपुरा, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर का निवासी है। जिला मजिस्ट्रेट ने थाना तमकुहीराज और थाना रामकोला के प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं। उन्हें इन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। दोनों व्यक्तियों को 20 नवंबर 2026 को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र प्रस्तुत करना होगा। साथ ही, समान धनराशि की एक या निर्धारित शर्तों के अनुसार दो प्रतिभूतियां भी देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें