फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोकार्पण के छह माह बाद टंकी से टपकने लगा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 29 Jan 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। विशुनपुरा ब्लॉक के खजुरिया गांव में जल जीवन मिशन के तहत सात करोड़ की लागत से सात साल में बनी पानी टंकी से पानी का रिसाव हो रहा है।
विज्ञापन

टंकी में लगे पाइपों सहित अन्य जगहों से भी पानी टपक रहा है। टंकी के घटिया निर्माण के विरोध में मंगलवार को दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध प्रर्दशन कर मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ नई टंकी के निर्माण की मांग की है।
मंगलवार को राजन जायसवाल के नेतृत्व में विरोध प्रर्दशन कर रहे गोरखनाथ मिश्रा, फेकू गुप्ता, सागर चौहान, रूदल चौबे, विदेशी, गुड्डू चौहान, पूर्णवासी, महेश, मुन्ना, सुबाष चौहान आदि ग्रामीणों ने बताया कि खजुरिया गांव में 2014 में इंसेफेलाइटिस व डायरिया की चपेट में आने से डेढ़ दर्जन मासूम काल के गाल में समा गए थे। शुद्ध पेयजल को लेकर हुई मारपीट में दर्जनों लोग घायल हुए थे। उस दौरान अधिकारियों ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने शुद्ध पेयजल के लिए पानी की टंकी लगवाने की मांग जिला प्रशासन से की थी।
विज्ञापन

लोगों की मांग पर विभाग ने पानी टंकी लगवाने का निर्णय लिया था। 2016 में जल जीवन मिशन के तहत सात करोड़ की लागत से टंकी का निर्माण शुरू हुआ। अधिकारियों की लापरवाही के चलते सात साल में निर्माण कार्य पूर्ण हुआ।
छह माह पहले जब टेस्टिंग हुई तो पानी टंकी का छत टपकने लगा और गांव में बिछाई गई पाइपों में भी लीकेज होने के चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। टंकी की स्थिति देखकर बच्चों व आम लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

प्रर्दशन का नेतृत्व कर रहे राजन ने बताया कि खजुरिया और पिपरा की पानी टंकी का निर्माण सपा सरकार में गलत तरीके से हुआ है। इसका खमियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और नया निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण समूह के साथ हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इसकी शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें