पडरौना। जिले के एसपी ने छह इंस्पेक्टर व 52 दारोगा को नई तैनाती दी है। इसके तहत हाईवे से जुड़े तमकुहीराज कस्बे के चौकी इंचार्ज वेदप्रकाश को लाइन हाजिर किया गया है। सीमावर्ती बांसी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार, तरया सुजान थाने के तिनफेड़िया चौकी इंचार्ज शिवम द्विवेदी, बहादुरपुर चौकी इंचार्ज विक्रम अजीत प्रताप, तमकुहीराज कस्बे के इंचार्ज की कमान महेश मिश्रा को सौंपी है। कुशीनगर हाईवे पुलिस चौकी की कमान सुजीत पांडेय को सौंपी गई है।
इनकी तैनाती पशु, शराब, व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के दृष्टिकोण से की गई है। बीते दिनों पशु तस्करी रोक पाने में असफल रहने के आरोप में पडरौना कोतवाली के सिधुआ पुलिस चौकी पर तैनात इंचार्ज सहित सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था। नई तैनाती के तहत पुलिस लाइन में रहे इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र दूबे, अश्विनी राय को अपराध शाखा, विज्ञानकर सिंह को प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र, ओमप्रकाश सिंह को अपराध निरीक्षक तरया सुजान, आरटीसी सेल में रहे अरविंद यादव को कप्तानगंज में तैनात किया गया है।
इसी तरह दारोगा संतोष सिंह को तरयासुजान, रामचरन सरोज को हाटा, नागेंद्र चौहान को रामकोला, शनि जावला को बोदरवार, प्रियांशु राय को पटहेरवा, ब्रह्म् उपाध्याय को हाईवे चौकी कसया, अखिलेख कुमार को सिधुआ चौकी इंचार्ज, वीरेंद्र सिंह को पडरौना कस्बे के इंचार्ज, शैलेन्द्र मिश्रा को मिश्रौली चौकी इंचार्ज, राहुल कुमार को मंसाछापर चौकी इंचार्ज, अभिलाष झा को कटाई भरपूरवा, ओमप्रकाश गुप्ता को लक्ष्मीपुर चौकी इंचार्ज, चंदन प्रजापति को हाईवे के मधुरिया चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनके अलावा पुलिस लाइन में रहे दारोगा सूरज गुप्ता को इंटर पोल सेल, रुद्र प्रताप सिंह को कसया, अवनीश कुमार को अहिरौली बाजार, जीतेन्द्र यादव को हाटा, मोहम्मद मोबिन को पडरौना, रामबहाल सिंह को बरवापट्टी, शंभू प्रसाद को तमकुहीराज, नंदलाल यादव को अहिरौली बाजार, अजय सिंह को कप्तानगंज, पवन उपाध्याय को तुर्कपट्टी, माया राम को तमकुहीराज, संतोष तिवारी को रामकोला, आकाशदीप शुक्ला को हाटा, कैलाश चौहान को तरया सुजान, मेराज अहमद को खड्डा, रामानंद सिंह को तमकुहीराज, प्रेमनाथ को चौराखास, अंजनी यादव को अहिरौली बाजार, संदीप वर्मा को जटहां बाजार, अजय पाल को रामकोला, आदित्य साहू को कुबेरस्थान, कमलेश यादव को अहिरौली बाजार, दीनानाथ मौर्य को जटहां बाजार, कुलदीप मौर्या को कप्तानगंज, अजीत कुमार को कप्तानगंज,अरविंद राय को तरया सुजान, धर्मेंद्र सोनी को खड्डा, संतोष यादव हनुमानगंज, अजय सिंह को सेवरही, जुगेष आनंद को विशुनपुरा, अमरजीत चौहान को तुर्कपट्टी, जगदीश प्रसाद को कप्तानगंज, मृत्युंजय वर्मा को खड्डा थाने पर तैनाती दी गई है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए फेरबदल किया गया है।