सठियांव स्थित रामजनकी मंदिर से श्रीमद्भागवत के लिए निकाली गई कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व मह
जोकवा बाजार। फाजिलनगर कस्बा के सठियाव गांव स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत यज्ञ कथा शुरू हुई। इस मौके पर क्षेत्र में कलशयात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा अस्पताल रोड, कॉलेज रोड, मेन मार्केट, राष्ट्रीय राजमार्ग-28 बघौच मोड़, पिपरा रज्जब, गढ़हिया, जोकवा खुर्द, जोकवा बाजार, धुंवलिया होते हुए घाघी नदी पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जलभरा गया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर पहुंची।
यहां बाल कथा वाचक अनुष्का पाठक श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगी। कलश यात्रा में अमर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, गुलाब सिंह, राकेश सिंह, आरती देवी, रमन सिंह, हरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद