फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिले के 6,231 लाभार्थियों को मिला आवास निर्माण के लिए एक लाख

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते सांसद,विधायक औ
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 : मुख्यमंत्री की तरफ से सिंगल क्लिक से लाभार्थियों को मिला प्रथम किश्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत प्रथम किश्त की धनराशि प्रेषण एवं आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इसके बाद जिले के 6,231 लाभार्थियों के खाते में आवास की पहली किस्त की धनराशि भेजते हुए लाभार्थियों में प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 देश के शहरी गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए जनकल्याणकारी योजना है। यह योजना केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गरीब परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को कुल 2.50 लाख की अनुदान राशि तीन किश्तों में दी जाती है। इसमें कार्य शुरू करने के लिए प्रथम किश्त के रूप में एक लाख, फाउंडेशन कार्य पूर्ण होने पर द्वितीय किश्त के रूप में एक लाख और आवास निर्माण पूरा होने पर तृतीय किश्त के रूप में 50,000 की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, एडीएम वैभव मिश्रा, परियोजना अधिकारी डूडा उप जिलाधिकारी आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें