फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देश सेवा और अनुशासन की भावना प्रदर्शित करता है पथ संचलन

Mon, 13 Oct 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष पर रविवार को स्वयंसेवकों की तरफ से जिले में जगह-जगह पथ संचलन निकाला गया। इसमें भारत माता की भव्य झांकी के साथ पथ संचलन करते हुए देश सेवा व अनुशासन की भावना को प्रदर्शित किया गया। स्वयंसेवकों ने गणवेश व डंड के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज कस्बा के तरया रोड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर से रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से कस्बा में पथ संचालन निकाली गई। संघ के बौद्धिक जिला प्रचारक सूर्यप्रभात ने कहा देश में शताब्दी वर्ष व विजयादशमी के उत्सव के तहत धूमधाम के समूचे देश में कार्यक्रम मनाया जा रहा है। राष्ट्र प्रथम की भावना और व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से संघ ने राष्ट्र निर्माण में संघ का सौ साल पूरा किया है।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही कस्बा के ब्याहुत जायसवाल धर्मशाला से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी बर्ष को लेकर स्वयंसेवकों की तरफ से कस्बा में पथ संचलन निकाला गया। सह जिला कार्यवाह अजीत ने बौद्धिक कार्यक्रम में संघ स्थापना के उद्देश्यों और संघ के सौ साल की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, गुरुशरण जायसवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार में संघ के शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने पद संचलन निकाला। इसके बाद शस्त्र पूजन किया। संघ जिला कार्यवाह पंकज की अगुआई में भारत माता के उदघोष के साथ पूरे बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान खंड संघ संचालक रवि प्रताप सिंह, खण्ड कार्यवाह संजीव कुमार सिंह, खण्ड कार्यवाह रामेश्वर आदि मौजूद रहे।
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सिंगहा गांव में रविवार को शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान खंड कार्यवाह पवन, विजेंद्र, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें