फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश : अतुल कृष्ण

Mon, 25 Nov 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। अमवा दुबे में श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ में कथा के दौरान व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि शबरी की भक्ति से प्रभावित होकर श्री राम ने उनके झूठे बेर खाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सीता हरण, जटायु मोक्ष, शबरी भेंट व हनुमान मिलन की कथा सुनाकर भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथा के दौरान सोने के मृग का बड़ा ही रोचक वर्णन करते हुए कहा कि जब भक्त भगवान से विमुख होकर केवल भौतिक साधनों के प्रति आकर्षित होता है तब उसे भगवान प्राप्ति के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। जटायु की व्याख्या करते हुए कथा व्यास ने कहा कि जो दूसरों की सेवा में लगा रहता है उसकी चिंता खुद नारायण करते हैं। जटायु ने मां सीता की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए तो प्रभु श्रीराम ने गोंद में उठाकर सीने से लगा लिया।
कथा के समय विधायक सेवरही असीम राय, सीएमओ देवरिया डाॅ. अजय राय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, पंकज द्विवेदी, सरोज, आकांक्षा, नीलम, सावित्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें