फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत, चार घायल

Thu, 28 May 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। कसया-सेवरही मार्ग के छहूं मोड़ पर मंगलवार देर रात हादसे में सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कुबेरस्थान भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी मछरिया के सुनील यादव अपनी पत्नी मंजू देवी, भाभी बबिता देवी और साले की सात वर्षीय पुत्री निधि का इलाज कराने बाइक से कसया जा रहे थे। छहूं मोड़ के पास सामने आए साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई। बाइक पर बैठी मासूम निधि की मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल सवार छहूं निवासी विश्राम (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनील यादव, उनकी पत्नी और भाभी को भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से विश्राम और दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें