फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला को भरोसे में लेकर सात लाख हड़पे, केस

Sat, 05 Jul 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने एक व्यक्ति पर धोखे से सात लाख रुपये लेने व उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उपके पति की मृत्यु 2022 में हादसे से हो गई थी। पति के निधन के बाद उन्हें 14 लाख रुपये बतौर क्लेम मिला था।
पति के मृत्यु के बाद सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से उसकी जान पहचान हो गई। वह अक्सर उनके घर आने जाने लगा। उनके विश्वास में आकर वह अपना एटीएम दे दी। आरोपी ने उसके एटीएम से एक-एक कर सात लाख रुपये निकाल लिए। उसके बाद आरोपी उन पर गलत निगाह रखते हुए उनके साथ छेड़खानी करने लगा। उसकी विरोध किया तो अब शब्द बोलने लगा।
विज्ञापन

उसका उलाहन देने आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी के पिता, उसके दो भाई और उसकी मां ने उसे अब शब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उसके एटीएम से एक-एक कर सात लाख रुपये निकाल लिए। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर ली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें