फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज के सात मजदूर लापता, सुरक्षित बचे पांच के जल्द घर लौटने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। नेपाल में जल प्रलय के बाद से वहां रह रहे सात लोगों का अपने परिवारों से संपर्क टूट गया है। ये लोग रसुवा जिले के अपर त्रिशूली कस्बे में स्थित एड्रिज हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड में तैनात हैं। इनका अब पता नहीं चल सका है। वहीं, नेपाल सरकार ने इन लोगों को मिसिंग सूची में शामिल कर तलाश शुरू कर दी है। हालांकि कंपनी के अधिकारी लगातार परिजनों के संपर्क में हैं। आपदा के दौरान सुरक्षित पांच लोगों के जल्द घर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जल प्रलय में लापता हुए लोगों में मलुकही के करन शर्मा, सुधियानी गांव के अभय उर्फ धीरज तिवारी, पंकज, अमन गौड़, अमडीहा के अरुण कुमार सिंह, मुंडेरा के रविंद्र सिंह और भलुही सतपोखरिया गांव के नत्थू प्रसाद शामिल हैं। इन लोगों के घरों में लगातार पांच दिनों से चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं। घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजन अपनों की सलामती की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। आपदा के दौरान सुरक्षित बचे सुधियानी के आकाश, राजकुमार, अभिषेक तिवारी और पिपराइच के आशुतोष मणि उपाध्याय व प्रदीप निषाद को कंपनी ने एयरलिफ्ट कर काठमांडो के एक होटल में ठहराया है। अभिषेक की मां संगीता तिवारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे व्हाट्सएप कॉल पर बेटे से बात हुई। अभिषेक ने बताया कि वह अपने पांच साथियों के साथ सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें