फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर रविवार शाम चरिघरवा के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी कोटवा भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देख कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों में शामिल एक महिला के परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा बुजुर्ग के पिपरपाती निवासी अनीस, अजय साहनी और मनदरेश साहनी रविवार को किसी काम से पकड़ियार की ओर गए थे। शाम को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।
वे नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर चरिघरवा के सामने पहुंचे ही थे, कि नौरंगिया की ओर आ रहे दूसरी बाइक सवार से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर रामकोला थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के राव टोला निवासी आदर्श अपनी मां सुधा को लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें