तमकुहीरोड। सेवरही-पडरौना मार्ग स्थित भगवानपुर गांव के पास नहर की पटरी पर बृहस्पतिवार को बोलेरो और टेंपो में भिड़ंत हो गई। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें बोलेरो सवार एक ही परिवार के पांच लोगों को हल्की चोट आई, जबकि टैंपो सवार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सेवरही-पडरौना मार्ग स्थित भगवानपुर गांव के पास नहर की पटरी पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पडरौना की तरफ से आ रही एक बोलेरो ने सामने टेंंपो अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बोलेरो टैंपो को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। बोलेरो में हरदिया गांव के एक ही परिवार के अंगद गिरी, नंदनी देवी, पांच वर्षीय सुर्यांश गिरी पुत्र सत्यपाल गिरी और दो वर्षीय शान्हवी गिरी पुत्री सत्यपाल गिरी समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जटवलिया निवासी टैंपो चालक बंका प्रसाद और सवार विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सिरजन निवासी बाबूजान अली गंभीर रूप से घायल हो गए।