जौरा बाजार। इलाज के दौरान बुजुर्ग की निजी अस्पताल में मौत के बाद बेटी व दामाद की ओर से रात में ही शव को घर के सामने रखने के बाद फरार होने पर मृतक के पोते की ओर से उन पर जहर देने के आरोप लगाया था। इस मामले में पीएम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा को सुरक्षित रख प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दहारीपट्टी गांव के निवासी 65 वर्षीय राजदेव कुशवाहा अस्वस्थ थे। बीते शनिवार की दोपहर में तबीयत बिगड़ने पर परिजन कसया के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। साथ गई पत्नी बासमती शाम पांच बजे घर आ गई। अस्पताल में उनकी दो बेटियां व दामाद थे। रात में राजदेव की की मौत होने जाने पर शव लेकर घर आ गए।
मृतक के पौत्र लक्की कुशवाहा बुआ व फूफा पर आरोप लगाया कि शव दरवाजे पर रख कर फरार हो गए। पौत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस लिए बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज गया है।
चौकी प्रभारी मधुरिया चंदन प्रजापति ने बताया कि पीएम रिपाेर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने से मामला और उलझ गया है। पुलिस की छानबीन व पूछताछ जारी है।