फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेवा करना भारत की पुरातन पंरपरा

Fri, 30 Jan 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजौली प्रमुख (खड्डा) में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने स्वंयसेवकों को शिविर में सीखे गुर को जीवन में आत्मसात करने के लिए जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे डॉ. निलेश मिश्र ने कहा कि सेवा करना भारत की पुरातन परंपरा में शामिल है। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना एक सशक्त माध्यम बना हुआ है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनीता पांडेय ने कहा कि अनुशासन ही सेवा है। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों के कल्याण, उत्थान की भावना व सोच हो तो वह सच्ची सेवा होगी। इसके अलावा ग्राम प्रधान सेखुई राजेंद्र पाल, प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी आदि ने भी विचार रखे। इसके पूर्व स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें