पडरौना। जिले में स्वगणना के 11 वें दिन रविवार को 30 हजार का आंकड़ा पार कर गया। जनगणना लिपिक के अनुसार के रविवार को भी स्वगणना अभियान चलाया गया। इसमें लोगों ने अपनी स्वगणना पूरी की।
सात मई से शुरू हुई स्वगणना 21 मई तक चलेगी और इसके बाद 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर गणना का काम शुरू करेंगे। स्वगणना के लिए हर दिन किसी न किसी दिवस के रूप में चिह्नित किया गया है। बताया कि स्व-गणना में हुई किसी त्रृटि के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। 22 मई से जब घर पहुंचकर जनगणना कर्मी सत्यापन करेंगे तो वह हुई गलतियों को दूर कर ही आगे की प्रक्रिया बढ़ाएंगे।
ऐसे में स्वगणना हर घर के मुखिया को तेजी के साथ करने की जरूरत है, ताकि जनगणना कर्मी जब पहुंचें तो उसे कम से कम ऑनलाइन भरने की जरूरत या जानकारी लेनी पड़े। संवाद