फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुदेशकों काे मिला बढ़े मानदेय का चेक

Mon, 18 May 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थियों के साथ सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक व अन्य। स्रोत -सोशल मीडि - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह क आयोजन हुआ। 14 अंशकालिक अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक दिया गया। इसके पहले लखनऊ के लोकभवन में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन


राज्य मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा अभियान के तहत तैनात अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बीते एक अप्रैल से बढ़ाकर 9,000 से 17,000 प्रतिमाह कर दिया गया है। उन्होंने अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक दिया। कहा कि अंशकालिक अनुदेशक ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, कला, खेल एवं अन्य गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार का यह निर्णय अनुदेशकों के हित में ऐतिहासिक कदम है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों में कायाकल्प अभियान, स्कूल चलो अभियान एवं डीबीटी जैसी योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है। साथ ही अनुदेशकों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी शासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।

इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें