मंसाछापर। पंचायतीराज विभाग के उपनिदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर ने सोमवार की देर शाम विशुनपुरा ब्लॉक पर बीडीओ कार्यालय में सचिव ग्राम पंचायत, एडीओ पंचायत और बीडीओ अखंड प्रताप के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में उपनिदेशक ने साफ निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुचारू रूप से कराया जाए। वहीं निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन के बाहर बने नाले पर स्लैब न लगने की शिकायत मिली। इसपर उपनिदेशक ने सचिव ग्राम पंचायत को फटकार लगाई और तत्काल स्लैब लगवाने के निर्देश दिए।
बैठक में उप निदेशक ने ग्राम पंचायतों में संचालित जन सेवा केंद्रों पर पंचायत सहायकों की ओर से आय, जाति, निवास आदि के रजिस्ट्रेशन से ली जा रही फीस को शत-प्रतिशत ओरएसआर खाते में जमा कराने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर दिया। समीक्षा बैठक के बाद उपनिदेशक ने मनिकौरा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव ग्राम पंचायत रवि शंकर कनौजिया, प्रधान नंदलाल, पंचायत सहायक सत्येंद्र गौतम तथा एडीओ पंचायत उषा कुशवाहा उपस्थित रहीं।