पटहेरवा। रजवटीया गांव के सामने 27 नवंबर को ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के प्रधान पट्टी गांव निवासी रौनक रजा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि 27 नवंबर की सुबह इसके पिता इफ्तकार बाईक से तमकुही से पटहेरवा आ रहे थे। अभी हाइवे पर रजवटिया गांव के सामने पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने लापरवाही पूर्वक बाइक में ठोकर मार दिया।