फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड गाइललाइन के अनुरूप खुले माध्यमिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड गाइललाइन के अनुरूप खुले माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन

पडरौना। शासन के निर्देश पर बीते करीब एक माह से बंद जिले के माध्यमिक विद्यालय सोमवार को खोल दिए गए। विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं को स्कूल गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और उनके हाथ सैनिटाइज किए गए। इसके बाद विद्यालय में प्रवेश दिया गया। पढ़ाई शुरू होने पर विद्यालय परिसर में रौनक देखी गई।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण में आई तेजी को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद किया गया था। कोरोना संक्रमण की गति अब धीमी हुई है। इसके बाद शासन ने कोविड गाइड लाइन के अनुसार सभी बोर्ड के कक्षा नौवीं से ऊपर के स्कूल और कॉलेजों को खोलने का निर्देश दिया था। इस निर्देश को सभी विद्यालय संचालकों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई शुरू होने से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी। विद्यालय संचालन के दौरान सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कोविड गाइड लाइन का शतप्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के लोकमान्य इंटर कॉलेज सेवरही, एसजीएम इंटर कॉलेज बनतीनगर, बालिका इंटर कालेज सेवरही, राजकीय बालिका इंटर कालेज सेवरही, लोकनायक इंटर कॉलेज गौरीनगर, लोकनायक बालिका इंटर कॉलेज गौरीनगर, नेहरू इंटर कॉलेज तरयासुजान, नेशनल इंटर कॉलेज भटवलिया, पतिया देवी मनिराज इंटर कॉलेज जगदीशपुर, फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज, कैलाशनाथ इंटर कॉलेज तरयासुजान, राजकीय इंटर कॉलेज मठिया, श्रीराम राजकीय हाईस्कूल जंगलीपट्टी, मां सरस्वती इंटर कॉलेज पकड़ीयार पूरबपट्टी, श्रीराम मेमोरियल इंटर कॉलेज बकुलहवा आदि माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से पठन- पाठन का कार्य शुरू हो गया है। स्कूल पहुंचे छात्रों का गेट पर ही मास्क चेक किया गया। छात्रों का कहना था कि ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो जाने से उनकी परीक्षा की तैयारियों को काफी लाभ मिलेगा। लोकमान्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह ने बताया कि स्कूल आने वाले सभी बच्चों को कोविड गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें