फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत
विज्ञापन

- कस्बा स्थित पुराने सरकारी अस्पताल के पास हुआ हादसा
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही कस्बा के पुराना सरकारी अस्पताल के पास एक स्कूटी सवार दंपती ट्रक की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार 38 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। घटना सोमवार की दोपहर तीन बजे की है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रकबा दुलमापट्टी के टोला भगवानपुर निवासी सुशील शर्मा के घर 14 फरवरी को गृह प्रवेश है। वह सोमवार को गृह प्रवेश के लिए सामान आदि की खरीदारी करने सीमा देवी को लेकर स्कूटी से बाजार आए थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे वे पत्नी को लेकर वापस लौट रहे थे। अभी सेवरही-तमकुहीराज मार्ग के पुरानी सरकारी अस्पताल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। इससे पति सुशील सड़क के बाई तरफ गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी सीमा देवी सड़क के दाईं तरफ गिर पड़ी, जिससे ट्रक उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इससे घटना स्थल पर ही सीमा की मौत हो गई। घटना के बाद जब तक लोग वहां पहुंचते उससे पहले ही ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। सेवरही एसओ आशुतोष कुमार सिंह व कस्बा चौकी इंचार्ज राजेश मिश्र ने घायल सुशील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवरही भिजवाया। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृत महिला के के 15 वर्षीय पुत्र आकाश शर्मा, ग्यारह वर्षीय पुत्री प्रिया शर्मा और सात वर्षीय पुत्र अमन शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें