सुकरौली। हाटा कोतवाली के पैकौली गांव में डीजे बंद कराने के विवाद में हुई दुल्हन के भाई अजय पासवान की हत्या का दूसरा आरोपी अनिकेत भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने शनिवार को पुलिस ने महुआरी चौराहा से गिरफ्तार किया।
घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी दूल्हे का चचेरा भाई हैं। एक आरोपी अभिषेक पासवान को पुलिस गिरफ्तार कर शुक्रवार को ही जेल भेज चुकी है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के पौकौली लाला टोला में 19 फरवरी की रात लालमोहन पासवान की बेटी की बरात आई थी। जयमाल के बाद विवाह मंडप में शादी का कार्यक्रम शुरू होने वाला था। इस दौरान पास में लगे डीजे को बंद कराने गए दुल्हन के बड़े भाई अजय पासवान का दूल्हे के चचेरे भाई अभिषेक और अनिकेत से विवाद हो गया। इस दौरान अभिषेक और अनिकेत ने अजय की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने अनिकेत को शनिवार को गिरफ्तार किया।
कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।