फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर सख्त एसडीएम, बिजली के तारों को ठीक कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। दशहरा और दुर्गा पूजा को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम डॉ. संत राज सिंह बघेल ने थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे के साथ खड्डा कस्बे के दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के दौरान असुविधा और विद्युत स्पर्श के खतरे को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने थाने के बगल में मां वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर बन रहे पंडाल सहित सुभाष चौक, मिल कॉलोनी और तहसील रोड के पंडालों की व्यवस्था देखी। एसडीएम ने सभी पंडालों का निर्माण मजबूत व सुरक्षित रखने, आपातकालीन निकास द्वार बनाने और खुले बिजली के तारों को तत्काल सुरक्षित कराने को कहा। भीड़ के आवागमन के रास्ते व्यवस्थित रखने, साफ-सफाई और प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट सहित जरूरी इंतजाम पूरे करने की हिदायत दी। उन्होंने पूजा शुरू होने से पहले सभी कमियां दूर करने को कहा। इस दौरान पुलिस, राजस्व व विद्युत विभाग के कर्मचारी तथा आयोजक कोमल गुप्ता, आनंद, गौरव चौरसिया, राज मद्धेशिया, साहिल गिरी सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें