फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्टीयरिंग फेल होने से पुल की रेलिंग से लटकी स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे

Wed, 13 Aug 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नोनिया पुल की रेलिंग पर लटकी बस। संवाद    
विज्ञापन
गंगुआ बाजार(कुशीनगर)। क्षेत्र के फाजिलनगर में एक निजी विद्यालय के बच्चों को घर से स्कूल ला रही एक बस की स्टीयरिंग अचानक फेल हो गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर बने पुल से टकरा कर उसकी रेलिंग पर लटक गई। लोगों के सहयोग से चालक ने किसी तरह बस में बैठे बच्चों को बाहर निकालवाकर उन्हें घर भेजवा दिया।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बा में संचालित द हर्मिटेज एकेडमी की मंगलवार की सुबह स्कूल के बच्चों को उनके घर से लेने गई थी। बस चालक भरत प्रसाद ने बताया कि तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांगुआ व पिपरा बघेल गांव से दो-दो बच्चों को बस में बैठाकर बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के सैयनवा गांव जा रहा था। दो सौ मीटर आगे बढ़ने पर नोनिया नहर पुल के पास बस की स्टीयरिंग फेल हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते उससे लटक गई। बस को अनियंत्रित देख वहां आसपास के लोग पहुंच गए। मौजूद लोगों के सहयोग से बस चालक ने बस में बैठे बच्चों को निकालकर उनके घर भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें