फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर मनाया गया एसबीआई का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधरोपण कर मनाया गया एसबीआई का स्थापना दिवस
विज्ञापन

कप्तानगंज। भारतीय स्टेट बैंक पटखौली शाखा पर बुधवार को बैंक का स्थापना दिवस मनाया गया। बैंक कर्मियों ने पौधरोपण किया और लोगों को अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
शाखा प्रबंधक मुनीब प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़-पौधों की अधिकता जरूरी है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छता में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने मौजूद लोगों को बैंक की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बैंक कर्मियों के साथ परिसर में पौधे लगाए। परमजीत सिंह, पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह, अमरेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार मौर्य, शिवदत्त, सत्यनारायण प्रसाद, जगदंबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, एसबीआई रामकोला शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार लोहानी ने शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुस्मही परिसर में पौधरोपण किया। महाविद्यालय के प्रबंधक राधेगोविंद शाही, कौशल किशोर सिंह, प्रोफेसर सदानंद शाही, रामनगीना सिंह, गौरव यादव, मुरारी पांडेय, गौरव प्रताप राव, पंकज राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें