फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारी का अधजला शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भंडारी का अधजला शव मिला
विज्ञापन

कठकुइयां। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा निवासी सुभाष तिवारी (60) का शव बुधवार को बड़गांव के टोला बेलवनिया चौहान टोला के पास अधजली अवस्था में मिला।
वह आयोजनों में भोजन बनाते थे। मंगलवार को भी कहीं भोजन बनाने गए थे। बुधवार को उनका शव अधजली अवस्था में मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी नहर में दिखा शव
पडरौना। बुधवार की शाम को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में पडरौना नगर के समीप एक शव बहता देखा गया। बलुचहां गांव के पुल के पास शव दिखने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि नहर में पानी का बहाव अधिक होने के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। कोतवाल पवन कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिसकर्मी पुल पर पहुंचे लेकिन शव दिखाई नहीं दिया। अनुमान है कि शव बहकर आगे चला गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें