मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरा में चल रहे आरा मशीन पर सोमवार को वन विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने हाटा रेंज के मोतीचक ब्लाॅक के गांव पिपरा में सत्या देवी के आरा मशीन से अवैध सागौन, शीशम, जामुन व गुटेल के 17 बोटा बरामद किया।
आरा मिल मालिक के पास उन लकड़ियों का कोई कागजात नहीं था। सत्या देवी ने कहा कि लकड़ी उनके पति राजू शर्मा गिराए हैं, इनके बारे में वही जानते हैं। आरा मिल पर लाइसेंस का कोई साइन बोर्ड भी नहीं था। रेंजर हाटा ने जब आरा मिल मालिक से स्टाक राजिस्टर मांगा तो आरा मिल मालिक ने स्टाक रजिस्टर देने से मना कर दिया। इसके बाद आरा मशीन को सील कर दिया। रेंजर हाटा अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अवैध कार्य करने व नियमों का पालन न करने वाले आरा मशीनों का लाइसेंस निरस्त कराया जायेगा।