फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति के लिए सत्याग्रह शुरू

Tue, 12 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अमवा खास पानी टंकी चालू कराने की मांग को लेकर दुदही ब्लांक मुख्यालय पर घड़ा व संविधान लेकर सत्या - फोटो : Samvad
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र के अमवाखास निवासी मोहन सिंह ने वर्षों से बने हुए ओवरहेड र्टैक से पेयजल आपूर्ति के लिए सोमवार को बेमियादी सत्याग्रह शुरू कर दिया। सत्याग्रही अपने साथ पानी से भरा मिट्टी का घड़ा, संविधान की पुस्तक, महात्मा गांधी का फोटो और तिरंगा लिए हुए हैं। सत्याग्रही मोहन ने कहा कि गांव में करोड़ों की लागत से बने ओवरहेड टैंक से चार वर्ष बाद भी आपूर्ति नहीं चालू हो सकी है। आरोप है कि कई बार मांग पत्र सौंपे जाने के बावजूद इसे चालू नहीं किया गया। ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति चालू करने तक सत्याग्रह जारी रहेगा। चेतावनी दी है कि यदि सत्याग्रह के दौरान स्वास्थ्य पर कोई असर होगा, तो जिम्मेदार प्रशासन होगा।
विज्ञापन

इससे पेयजल आपूर्ति चालू होगी तो करीब 10 हजार की आबादी संतृप्त होगी। लेकिन ग्रामीण हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर है,उन्हें संक्रामक बीमारियों के होने का अंदेशा बना हुआ है। गांव के छोटेलाल तिवारी,प्रमोद शर्मा,राकेश यादव,मनोहर ,योगेंद्र ,दिलीप पटेल,विनय ने कहा कि विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिया लेकिन शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इन लोगों का आरोप है कि चालू कराने के लिए कई बार शिकायत दर्ज कराई गई हैं इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया,जिसके चलते शुद्ध पेयजल घरों तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें