फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सारथी पोर्टल शुरू, अब तेजी से होंगे डीएल संबंधी कार्य

Sat, 09 Nov 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अब परीक्षा में परेशानी नहीं होगी। दो दिन ठप रहने के बाद सारथी पोर्टल अपडेट हो गया है। पोर्टल अपडेट होने के बाद परीक्षा और आवेदन में परेशानी नहीं होगी। बताया जा रहा है कि स्पीड अच्छी होने के कारण काम तेजी से होगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आवेदकों को सारथी सॉफ्टवेयर पर आवेदन करना होता है। इसके बाद लर्निंग और परमानेंट टेस्ट क्वालीफाई करने वाले आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस का अप्रूवल मिलता है। सारथी पोर्टल के स्लो चलने के कारण परीक्षा के साथ ही आवेदन में दिक्कत होती थीं। विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि पोर्टल अपडेट होने से लाभ मिलेगा। क्योंकि नया वर्जन तेज गति से काम करेगा। इससे आने वाले समय में डीएल परीक्षा से संबंधित स्लॉट बढ़ जाएंगे, जिससे उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा।

पोर्टल अपडेट होने के कारण दो दिनों तक कार्य ठप रहा। नया वर्जन अपडेट होने से कार्य में तेजी आएगी। इससे अभ्यर्थियों को भी लाभ मिलेगा। -आरडी प्रसाद वर्मा, आरआई, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें