फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सपहा मार्ग का होगा चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने के लिए 13 दुकानदारों को नोटिस

Fri, 18 Jul 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के गांधी चौक के समीप सपहा मार्ग का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा। इससे जाम से निजात मिलेगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, नगरपालिका और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने 13 दुकानदारों को नोटिस दिया है। सड़क की भूमि पर टीनशेड डालकर अवैध निर्माण कर लिया गया है। निर्धारित तिथि तक खाली नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के लिए गठित टीम ने नगर के इस मार्ग पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए दुकानदारों को नोटिस दिया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से गांधी चौक से सपहा मार्ग चौड़ीकरण किया जा रहा है। वहीं नगर में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी नगरपालिका और तहसील प्रशासन की ओर से पहल किया जा रहा हैं।
निर्धारित तिथि पर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाता है जुर्माना भी लगेगा। चौक के समीप सपहा मार्ग पर टीन शेड डालकर और फलों की दुकान लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। चिन्हित 13 लोगों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि 21 जुलाई तक स्वयं अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश पीडब्ल्यूडी, नगरपालिका और तहसील प्रशासन के संयुक्त कर्मचारियों की ओर से नोटिस देते हुए निर्देश दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें