फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दूसरे के खाते में भेज दी पीएम आवास योजना की किस्त, हड़पे 40 हजार

Fri, 18 Jul 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के एक गांव में प्रधानमंत्री आवास का दूसरे के खाते में प्रथम किस्त 40 हजार रुपये भेजकर हड़प लिया गया। शिकायत के बाद लाभार्थी के खाते में दो किस्त भेजा गया। पहली किस्त का धन वसूली कर सरकारी खाते में वापस नहीं लौटाया गया है। इसकी जांच कर रहे पीडी की ओर से अभी रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। खड्डा विकास खंड के ग्राम पंचायत मलहिया निवासी उर्मिला पत्नी राजकुमार के नाम से प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ, लेकिन पहली किस्त 40 हजार रुपये उर्मिला पत्नी रामऔतार के बैंक खाते में भेज दिया गया और 31 अक्तूबर 2023 को पैसा निकाल लिया गया।
विज्ञापन

जब असली लाभार्थी ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित अन्य जगह शिकायत किया तब सचिव ने 23 अगस्त 2024 को जांच कर रिपोर्ट लगा दिया कि अभिलेखीय त्रुटि से पैसा दूसरे के बैंक खाते में चला गया है। एक माह में वापस हो जाएगा। यह पैसा अभी तक सरकारी खाते में वापस नहीं हुआ, न असली लाभार्थी के खाते में भेजा गया है। जिम्मेदारों ने लाभार्थी को कुछ नकद पैसा देकर चुप रहने को कह दिया।
उर्मिला के पति राजकुमार का कहना है कि नकद पैसा कुछ मिला है, अभी और पाना है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह का कहना है कि पैसा सरकारी खाते में जमा होना चाहिए। यह मामला पुराना है इसकी जांच करा रहा हूं, जो भी नियम के अनुसार दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें