फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संभल का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। तरयासुजान पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। तस्कर के खिलाफ तरयासुजान थाने के अलावा मथुरा, आगरा में चार प्राथमिकी दर्ज है।

सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया संभल जिले के मकान नंबर 456 कोट निवासी बबलू उर्फ फकरे आलम पशु तस्करी गिरोह का सदस्य है। गिरोह के सदस्यों के साथ बड़े पैमाने पर गोवंशों की खेप पश्चिम के विभिन्न जिलों से बिहार, बंगाल, असम आदि स्थानों पर पहुंचाता था। बबलू उर्फ फकरे आलम के खिलाफ तरयासुजान थाने में पशु तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपी के खिलाफ आगरा कमिश्नरेट के सैया थाने व मथुरा के वृंदावन थाने में पशु तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। पशु तस्कर के खिलाफ तरयासुजान पुलिस ने गैंगस्टर की भी कार्रवाई की है। आरोपी पशु तस्करी के दर्ज एफआईआर में वांछित चल रहा था। पुलिस की टीमें गिरफ्तार के लिए प्रयास कर रही थीं, लेकिन आरोपी चकमा दे रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर वांछित पशु तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें