फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस 21-56-16

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस : सुनवाई नहीं, मायूस लौटे फरियादी
विज्ञापन

पडरौना/पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। शासन की ओर से जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन, यह दिवस रस्म अदायगी तक सीमित रह गया है। बार- बार शिकायतकर्ता चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी उनके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग से आने के बाद भी समाधान दिवस में क्षेत्र के लेखपालों की समय से मौजूद न होने से मामले निस्तारित होने की जगह संख्या बढ़ती जा रही हैं।शिकायतो के निस्तारण को लेकर राजस्व कर्मी गंभीर नहीं हैं। शिकायतकर्ता न्याय की उम्मीद के साथ दूर दराज गांवों से तहसील और थाना समाधान दिवस में पहुंचते हैं लेकिन चक्कर पर चक्कर काटने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस पर पुलिस व राजस्व की टीम ने लोगों की समस्या सुनी व त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में नेबुआ नौरंगिया थाने में 24 शिकायतें पहुंचीं। छह का निस्तारण किया गया है। 19 निस्तारण का भरोसा अधिकारियों ने दिया।
शासनादेश के अनुसार तीसरे सप्ताह में हर हाल में प्रार्थना पत्र का निस्तारण करने का उच्चधिकारियों ने आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद भी जनता दिवस में ऐसे फरियादियों की संख्या अधिक नजर आती है, जो पिछले कई बार से प्रार्थना पत्र देते चले आ रहे हैं। उनकी समस्या का निस्तारण होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

केस एक
कौआसार निवासी रामाश्रय का कहना था कि उसके खेत में कुछ लोगों ने जबर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत तहसील, थाना समाधान दिवस में दो बार में दे चुके हैं। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हो सकी है।
केस दो
फरियाद लेकर पहुंचे सेमरा निवासी ध्रुवनारायण ने बताया कि उनके खेत के सामने सहन की जमीन पर एक दलित व्यक्ति लकड़ी, सरपत रख कर कब्जा कर लिया है और हटाने की बात पर हरिजन एक्ट में फसाने की धमकी देता है। उसकी शिकायत दो बार तहसील और थाना दिवस में कर चुका हूं लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
समाधान दिवस में गांव की जनता विधिक जानकारी के अभाव में हर मामले की शिकायत दर्ज करा दे रही है। इसमें भूधरी, खानगी बंटवारे और भूमि विवाद अधिक रह रहा है। इसका निस्तारण न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में ही संभव है। ऐसे मामले में लोगों को समझना पड़ रहा है कि धारा 67,24 के तहत मुकदमा कर आदेश कराएं तब समाधान होगा।
विज्ञापन

मदन मिश्रा, कानूनगो, पकड़ियार सर्किल
10 में से दो मामलों का हुआ निष्पादन
बरवापट्टी। बरवापट्टी थाना परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे से थाना प्रभारी रामअवध राम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें समाधान दिवस पर कुल 10 मामले आए और सभी मामले राजस्व विभाग से ही थे। इसमें दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया और शेष आठ मामलों को पेचीदा होने के चलते आगे बढ़ा दिया गया। इस दौरान थाना समाधान दिवस के प्रभारी रामअवध राम ने फरियादियों को अगले समाधान दिवस तक निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसआई अभिषेक यादव लेखपाल राजन राय, अच्छेलाल गोंड, बृजेश गौतम आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें