फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से शीघ्र लौटेगा साकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन से शीघ्र लौटेगा साकेत
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के देवगांव निवासी गिरजेश मल्ल ने बताया कि सरकार की ओर से सहयोग किया जा रहा है। हॉस्टलों के बाहर विद्यार्थियों को भेजने के लिए वाहन खड़ा कर दिया गया है। सब कुछ अनकुल रहा तो शीघ्र ही पुत्र साकेत घर आ जाएगा।
विज्ञापन

यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे साकेत के पिता डॉ. गिरिजेश मल्ल ने बताया कि शनिवार शाम को फोन पर बेटे से बात हुई है। उसने कहा कि भारत सरकार की तरफ से बताया गया है कि सड़क मार्ग से बस से नाइजीरिया में प्रवेश कराया जाएगा, जिस शहर में साकेत रहते हैं, वहां से नाइजीरिया की दूरी 300 किमी है। बस के आगे भारत का झंडा लगाकर निकलना होगा। अगर रास्ते में कोई पूछताछ करे, तो भारत सरकार के प्रतिनिधि से बात करानी होगी। अभी तक साकेत छात्रावास में है। भारत सरकार के ओर से बस छात्रावास के बाहर खड़ी है, ज्यों ही संकेत मिलेगा छात्रों को लेकर बस चल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें