फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सफाई कर्मचारी संघ ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Fri, 26 Apr 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। सफाई कर्मचारी ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर दी गई है। उन्होंने कुछ लोगों पर ड्यूटी जाते एक सफाई कर्मी को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव करजहां निवासी राजकिशोर मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चौरा खास थाना के मंगुरीपटी गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घेर कर उनकी पिटाई कर दी। गांव के लोग बीचबचाव कर उनहें तमकुही सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। इस संंबंध में थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें