फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूक होने से दुर्घटना में आएगी कमी : विधायक

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जन जागरुकता अभियान रैली निकाली गई - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जागरूक होने से दुर्घटना में आएगी कमी : विधायक
विज्ञापन

- सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने से ही दुर्घटनाएं होती हैं। इसमें कई लोगों की जान चली जाती है, तो कई लोग जीवन भर के लिए अपंग हो जाते हैं। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

ये बातें सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहीं। वह सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से बनाए गए नियम लोगों की सुरक्षा के लिए होती है। इसलिए सड़क पर किसी भी रूप में चलते समय प्रत्येक व्यक्ति को सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए। कार्यक्रम को डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, सीओ सदर कुंदन सिंह आदि ने संबोधित कर लोगों से शत-प्रतिशत यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इसके बाद जागरुकता रैली को रवाना कर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। अंत में एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान आरआई आरडी प्रसाद वर्मा, टीआई सत्य साण्याल शर्मा, हर्षवर्धन राज, पंकज सिंह, पीटीओ राजकुमार, राधेश्याम, सुनील, हृदयांश, राहुल, आरपी सिंह, मुख्तार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें