फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रक्षाबंधन के बाद घर वापसी की भीड़, बसों के इंतजार में खड़े रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। रक्षाबंधन पर्व समाप्त होने के बाद शनिवार को अपने-अपने काम और कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ कसया बस स्टेशन पर उमड़ पड़ी। बसों के इंतजार में यात्री काफी देर तक स्टेशन पर खड़े रहे। बस के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। इससे स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को सरकारी बसों में कुल 66 घंटे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। यह सुविधा शनिवार रात 12 बजे तक लागू थी। ऐसे में बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य यात्री शनिवार को ही अपने गंतव्य तक पहुंचना चाह रहे थे। इसके चलते कसया बस स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। बस आने पर यात्रियों की भीड़ एक साथ सवार होने के लिए उमड़ पड़ती थी। बसों के इंतजार में खड़े यात्रियों का कहना था कि पर्व के बाद काम पर लौटना जरूरी है, लेकिन यात्रियों की संख्या के मुकाबले बसों की उपलब्धता कम होने से उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्री परिवार के साथ सामान लेकर बसों का इंतजार करते दिखाई दिए।
स्टेशन पर तैनात प्रभारी जाहिद अंसारी ने बताया कि वह एआरएम कार्यालय में कार्यरत हैं। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर तीन दिनों के लिए उनकी ड्यूटी कसया बस स्टेशन पर लगाई गई है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर पहुंचने वाली बसों में तत्काल यात्रियों को बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को अधिक परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें