फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Fri, 19 Jan 2018 12:41 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
कर्मचारी - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना।  उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। इन कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं की तरफ जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। ये लोग अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगा रहे थे। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित अपना ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इनके ज्ञापन में सफाई कर्मियों का नाम पंचायत सेवक करने सहित 11 मांगें शामिल थीं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिले भर से सफाई कर्मी दिन के करीब 11 बजे तक कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्र हो गए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गए। इनकी अगुवाई संगठन के जिलाध्यक्ष रामा कांत गुप्ता कर रहे थे। 

जिलाध्यक्ष ने सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते वर्ष पांच सितंबर को पंचायतीराज विभाग की अध्यक्षता में संगठन के प्रदेश नेतृत्व से द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। उसमें संगठन की कई मांगों पर शीघ्र निर्णय करने का आश्वासन दिया गया था। इन मांगों में प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में केवल ग्रामीण कर्मचारियों को छोड़कर बाकी सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ग्रेड पे 1900 का लाभ दिया गया है। शेेष सभी मांगों पर आश्वासन मिले तीन महीने बीत जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपना ज्ञापन एडीएम कृष्णलाल तिवारी को सौंपा। इनके ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की बकाया चिकित्सकीय प्रतिपूर्ति का बजट देने, सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नति करने, कर्मचारियों को ग्रेड पे 1900 करने, मान्यता प्राप्त संघ के संचालन के लिए संघ कार्यालय आवंटित करने समेत आदि मांगें शामिल थीं। 

इस दौरान राजेश कुमार राय, संजीव कुमार यादव, भगवंत राजभर, रुदल अंसारी, शंभू यादव, विजय गौतम, कृष्ण यादव, अवधेश चौधरी, रजन शाही, बह्मचारी यादव, पासर गौतम, राजू सिंह कुशवाहा, राजेश गुप्ता, दुर्गेश मिश्र, अरविंद चतुर्वेदी, अशोक पटेल, घनश्याम प्रसाद, नंद प्रसाद, लाल बाबू यादव, रंजन मिश्र समेत काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें