फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ कुड़वा में रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Thu, 29 Jan 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। कसया ब्लॉक के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव (कुलकुला धाम) स्थित रामेश्वरम महादेव मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ बुधवार को सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान यज्ञ मंडप से पीत वस्त्रधारी कन्याएं,महिला व श्रद्धालु सिर पर कलश रख यात्रा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारों से भक्ति का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन

कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से निकलकर कुंवरटोला, हीरामन टोला, नोनियाटोला, कलीपट्टी, मालीटोला, अंचलपट्टी, कुड़वा चौराहा, आलावलपट्टी, धन्नी पट्टी, जीत बहादुर टोला, हजामटोला, सिसई चौराहा, गुरुमिहिया होते हुए सोनरा नदी पहुंची। यहां यज्ञाचार्य पंडित विनोद मिश्रा व विनोद शांडिल्य ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरवाए। जहां से वापस कलश यात्रा मंदिर पहुंची।
यज्ञाचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ मंडप में कलश स्थापित करवाए। इस दौरान धीरेंद्र सिंह सेंगर, वीरेंद्र कुमार गोंड, सतेंद्र सिंह सेंगर, गुड्डू सिंह सेंगर, अलगू चौधरी यजमान रहे। कलश यात्रा में विधायक पीएन पाठक, सपा नेता राजेश प्रताप राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें