फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि पर खर्च होंगे 6.47 करोड़

Sat, 01 Mar 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गर्मी में शहरवासियों को बिजली से जुड़ी समस्याओं से दो-चार न होना पड़े, इसके लिए बिजली निगम अभी से तैयारियों में जुट गया है। निगम की तरफ से शहर के 39 स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। 150 स्थानों पर रखे गए ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाकर दूनी कर दी जाएगी। इसके लिए निगम की तरफ से 6.47 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के 25 वार्ड में करीब एक लाख लोग निवास करते हैं। इसमें से करीब 20 हजार लोग बिजली उपभोक्ता हैं। गर्मी शुरू होते ही शहर के लोग लो-वोल्टेज और बार-बार फाॅल्ट की समस्या से परेशान होना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग मोहल्लों में लगे ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि करने और अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने के अलावा जर्जर हो चुके बिजली पोल और तार बदलवाने की मांग कर रहे थे।
शहर के लोग इसके लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं।
उपभोक्ताओं की इस समस्या को देखते हुए बिजली निगम ने टीम गठित कर शहर और शहर के विस्तारित क्षेत्राें में लगे ट्रांसफाॅर्मर से चल रहे बिजली लोड की वास्तविकता जानने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए सर्वे कराया था। निगम के अधिकारियों के सर्वे में शहर के 39 स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने और 150 की क्षमता वृद्धि करने की जरूरत बताई थी।
विज्ञापन

इसका प्रस्ताव बनाकर निगम ने शासन को भेजा था। शासन ने उसकी स्वीकृति दे दी है। अब निगम की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने और क्षमता वृद्धि पर निगम की तरफ से 6.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहर में ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि होने के बाद गर्मी में शहर के करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को फाॅल्ट व ट्रिपिंग की समस्या से स्थायी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें