आॅन लाइन शॉपिंग युवाओं की पसंद
- फोटो : demo pic
तमकुही क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग निवासी शिवशंकर के खाते से 36 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गई है। शनिवार को वह बैंक से रकम निकालने पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।
खाताधारक ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक और एसओ से की है। खाताधारक के मुताबिक फाजिलनगर स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में उनका खाता है। वह बेटे को विदेश भेजने के लिए रकम एकत्र की थी, जिससे जालसाजों ने ऑनलाइन खरीदारी कर ली। शनिवार को बैंक के कैशियर को विड्रॉल भरकर दिए तब उन्हें इसकी जानकारी हुई।
कैशियर ने बताया कि उनके खाते से चार दिन पहले ही किसी ने 36 हजार रुपये की खरीदारी कर ली है। उन्होंने शाखा प्रबंधक और पटहेरवा एसओ को इसकी जानकारी दी। एसओ जितेंद्र यादव का कहना था कि जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।