चितहां, खिरकिया, बेलवा मिश्र और गायघाट में होगा आरसीसी सड़क निर्माण, छावनी में बनेगी नाली
पडरौना। विशुनपुरा और पडरौना ब्लॉक के पांच गांवों में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) की ओर से सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 29 लाख 77 हजार रुपये खर्च होंगे। विभाग ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विभाग के अनुसार, विशुनपुरा ब्लॉक के चितहां और पडरौना ब्लॉक के खिरकिया, बेलवा मिश्र व गायघाट में आरसीसी सड़क बनाई जाएगी। वहीं, छावनी गांव में जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से करीब 10 हजार की आबादी को आवागमन और जलनिकासी की समस्या से राहत मिलेगी।
कोट
विशुनपुरा और पडरौना ब्लॉक में आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- सूर्यप्रकाश, अधिशासी अभियंता, आरईडी, कुशीनगर