फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेराई सत्र की तैयारी पूरी, 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल में नए पेराई सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिल प्रबंधन ने मशीनों का ट्रायल भी पूरा कर लिया है। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक मिल में पेराई शुरू होने की संभावना है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किए जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों में नए पेराई सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। सेवरही चीनी मिल प्रबंधन ने सभी मशीनों का परीक्षण पूरा कर लिया है। गन्ना क्रय केंद्रों पर कांटे लगाने के साथ कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। इसके बावजूद पेराई सत्र शुरू होने से पहले सरकार की ओर से गन्ने का राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) घोषित नहीं किया गया है।
क्षेत्र के किसान मथुरा सिंह ने बताया कि सेवरही गन्ना बहुल क्षेत्र है। यहां 20 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की खेती होती है। क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी काफी हद तक गन्ने की खेती पर निर्भर है। खाद, बीज, डीजल और अन्य कृषि सामग्री की कीमतें बढ़ने से खेती की लागत में इजाफा हुआ है। ऐसे में किसानों को आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान श्रीकांत मिश्र, विजय नाथ शाही, अवधेश राय, प्रभुनाथ यादव, गौतम सिंह और व्यास कुशवाहा ने कहा कि महंगाई को देखते हुए सरकार को जल्द गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए। उन्होंने गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। किसानों का कहना है कि उचित मूल्य मिलने से उन्हें बढ़ती लागत से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-

यह था वर्ष 2025-26 का राज्य परामर्श मूल्य
अगेती प्रजाति : 400 रुपये प्रति क्विंटल

सामान्य प्रजाति : 390 रुपये प्रति क्विंटल

अस्वीकृत प्रजाति : 355 रुपये प्रति क्विंटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें