नेशनल हाइवे 28 पर मधुरिया पुलिस चौकी के पास ओवर टेक के दौरान दो प्राइवेट बसों में टक्कर के बाद जुटी ?
- फोटो : KUSHINAGAR
ओवरटेक की कोशिश में फेर लेन पर भिड़ीं दो निजी बसें
एक का परिचालक घायल, बस क्षतिग्रस्त, दोनों बसों के यात्री सलामत
हाईवे पर मधुरिया पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के फोर लेन पर मधुरिया पुलिस चौकी के पास शनिवार सुबह 10:30 बजे ओवरटेक के प्रयास में दो प्राइवेट बसें टकरा गईं। एक बस का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कंडक्टर को भी चोटें आईं लेकिन दोनों बसों के यात्री पूरी तरह से सुरक्षित रहे।
बस के चालक श्रीनिवास ने बताया कि तमकुहीराज से सवारी लेकर उनकी बस गोरखपुर जा रही थी। मधुरिया पुलिस चौकी के पास आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा देने से हादसा हो गया। दोनों बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। यात्रियों के अनुसार, दोनों बसें आगे पीछे चल रही थीं और पहले सवारी बैठाने के लिए ओवरटेक का प्रयास कर रहीं थीं। हादसे में दूसरे बस का परिचालक पवन गिरी (25) पुत्र ध्रुव गिरी घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे मधुरिया चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल गुलाब सिंह यादव, कृष्ण मोहन कुशवाहा, नरेंद्र यादव, रामानंद चौहान आदि ने घायल परिचालक को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।